कमलनाथ ने पूछा “कैसे हैं आपके सिंधिया?”… तोमर बोले “मस्त हैं”, विजयवर्गीय का तंज – “अब आपके नहीं, हमारे हैं”!

Screenshot

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजनीति में बुधवार को एक दिलचस्प नोकझोंक देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से पूछा—

“आखिरकार कैसे हैं आपके सिंधिया जी… क्या हाल है?”

इस पर तोमर ने जवाब दिया—

“अच्छे हैं, स्वस्थ हैं और मस्त हैं।”

लेकिन इसी दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाजू से कटाक्ष करते हुए कहा—

“आपके सिंधिया नहीं… अब हमारे हो गए हैं।”

उनका यह बयान सुनते ही मौजूद नेताओं और पत्रकारों के बीच ठहाके गूंज उठे। पर यह सिर्फ मज़ाक नहीं था—इसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच सिंधिया को लेकर चल रही पुरानी राजनीतिक खार भी साफ-साफ झलक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *