February 2026
रेडक्रॉस सोसायटी भोपाल शाखा का रक्तदान शिविर आयोजित
भोपाल: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भोपाल द्वारा शुक्रवार को आईईएस कॉलेज नीलबड़ में हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। जिला शाखा भोपाल के सचिव प्रमोद…
सेवाग्राम में अंकित पचौरी की पुस्तक ‘अंजना’ का विमोचन
भोपाल। मध्यप्रदेश के लेखक व पत्रकार अंकित पचौरी की दूसरी पुस्तक ‘अंजना’ का विमोचन रविवार को महाराष्ट्र के सेवाग्राम में विकास संवाद द्वारा आयोजित मैत्री मेला में किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर काम कर रहे प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ‘अंजना’ केवल एक घटना का विवरण…
विशेष बच्चों ने मंच से बिखेरी प्रतिभा, स्पंदन ऑटिज्म केयर फाउंडेशन का कार्यक्रम सम्पन्न
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दिव्यांग विशेष बच्चों के कल्याण और समावेशी शिक्षा को समर्पित संस्था स्पंदन ऑटिज्म केयर फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और संगीत से हुई। मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां…


