रेडक्रॉस सोसायटी भोपाल शाखा का रक्तदान शिविर आयोजित

भोपाल: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भोपाल द्वारा शुक्रवार को आईईएस कॉलेज नीलबड़ में हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

जिला शाखा भोपाल के सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन, सभी विद्यार्थियों एवं हमीदिया ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान” है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर जिला शाखा भोपाल कार्यकारणी सदस्य कुलदीप सिंह और राघव रावत उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *