March 24, 2023 2:26 am

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के बाद मध्यप्रदेश के 500 अमरनाथ गुफा के पास आए सैलाब के बाद फंस गए हैं। इनमें भोपाल के 150 यात्री शामिल हैं। ये सभी पिछले दो दिन से शेषनाग, पंचतरणी, पहलगांव और बालटाल में रुके हुए हैं। न तो वे आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही वापस लौटने दिया जा रहा है। दूसरी ओर, इंटरनेट इश्यू भी बना है। इससे यात्री परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले प्रकाश पाटिल परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। अभी वे पंचतरणी में हैं। उन्होंने बताया, रातभर हालात बहुत खराब रहे। शनिवार दोपहर तक बारिश होने से रेस्क्यू में दिक्कतें हुईं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। भगवान का शुक्र है कि भोपाल या मध्यप्रदेश के सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे आसपास ही रुके हुए हैं। हालांकि, इंटरनेट इश्यू बन गया है। यहां पर कई नेटवर्क की सिम नहीं चल रही है। इंटरनेट बंद होने से घरवालों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है।

भवन से 3 से 5 किमी दूर हैं यात्री

भोपाल के ओम शिव शक्ति मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि भोपाल के सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे भवन से 3 से 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं। शेषनागर, पंचतरणी, पहलगांव और बालटाल में रुके हैं। अशोका गार्डन में रहने वाले अनिल तिवारी से भी बात हुई है। वह 15 यात्रियों के साथ शेषनाग में रुके हैं। उन्होंने बताया कि रातभर पहलगांव में बारिश हुई है, इसलिए यात्रा आगे नहीं बढ़ पा रही है और न ही वापस आने दिया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *