शिवराज सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को टक्कर देंगे गुड्डू राजा बुंदेला

0
99

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द ही उत्तर प्रदेश ललितपुर के बुंदेला परिवार से चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा की एंट्री होने वाली है। गुड्डू राजा बुंदेला 02 सितंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुँचकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। सूत्रों की माने तो गड्डू राजा शिवराज सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह को उनकी विधानसभा सीट खुरई से टक्कर देंगे। हालंकि गुड्डू राजा बुंदेला का कहना है कि वह टिकिट के लिए कांग्रेस की सदस्यता नहीं ले रहे है। उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और यह उनकी घर वापसी होगी।

चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के पिता सुजान सिंह बुंदेला कांग्रेस से दो बार झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से सांसद होने के साथ ही महरौनी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके है। इस साल मार्च 2023 में सुजान सिंह बुंदेला का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया था। जिसके बाद उनके राजनीतिक वारिस के रूप में गुड्डू राजा बुंदेला अब उनकी विरासत सम्हाल रहे है। ललितपुर के बुंदेला खानदान का वर्चस्व उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में माना जाता है।

गुड्डू राजा बुंदेला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ललितपुर से टिकिट न मिलने से नाराज होकर समाजवादी पार्टी छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था। गुड्डू राजा बुंदेला ने 2009 और 2012 में सपा की टिकिट से चुनाव लड़ा था और मामूली अंतर से बीएसपी प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। वही अब वह मध्य प्रदेश की तरफ रूख कर रहे है। सागर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस ज्वाईंन करने की बात कही। वही माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उन्हें खुरई विधानसभा सीट से मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here